गंजबासुदा (मध्यप्रदेश) में बेपारियों की बैठक में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से मार्गदर्शन !

गंजबासुदा (विदिशा, मध्यप्रदेश) : यहां के बेपारी वर्ग के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति के मध्यप्रदेश एवं राजस्थान समन्वयक श्री. आनंद जाखोटिया मार्गदर्शन कर रहे थे। उस समय उन्होंने ऐसा प्रतिपादित किया कि, ‘आज की पिढी धर्माचरण करने के लिए प्रमाण मांगती है। उनकी समझ में आएं, ऐसा वैज्ञानिक भाषा में धर्मशिक्षण का प्रसार हिन्दू जनजागृति समिति कर रही है। धर्म के संदर्भ में जानकारी प्राप्त करें। साथ ही उसी के अनुसार आचरण कर उसके लाभों का अनुभव करें साथ ही उसका प्रसार करें !’

इस कार्यक्रम का आयोजन यहां के बेपारी श्री. विनोदजी शहा, संघ के विस्तारक श्री. अंकीत पाठकजी ने किया था। धर्मप्रेमी श्री. गजराज राय ने प्रधानता लेकर इस बैठक का आयोजन किया था।
सनातन संस्था के धर्मप्रसारक श्री. श्रीराम काणे ने उपस्थितों को नामजप का महत्त्व बताया। उस समय उपस्थितों को स्लाईडद्वारा महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालयद्वारा किए जा रहे संशोधन कार्य के संदर्भ में बताया गया। उस समय भूतपूर्व विधायक श्री. हरिसिंह रघुवंशी एवं आज के विधायक श्री. संजय जैनजी उपस्थित थे। इस समय धर्मशिक्षण एवं साधना का महत्त्व विस्तारपूर्वक बताया गया।
विदिशा जिले के विविध गांवों में जागृति बैठकों का आयोजन !
बरोडा ताल : यहां के अध्यापक डॉ. बलराम राजपुत ने श्री हनुमान मंदिर में गांव के लोगों के लिए बैठकों का आयोजन किया।
सिरोंज : यहां ‘विश्व सनातन सेना’ के पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। उस समय श्री. तरुण जाटव एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ओखलीखेडा : यहां के श्री नरसिंह मंदिर में संपन्न हुई बैठक के लिए २० लोग उपस्थित थे। सद्गुरुनगर के श्री. दर्शन रोहिले के नेतृत्व में यह बैठक संपन्न हुई।
यहां से निकट ही गुणा जिले के खिरीयाडांगो में भी युवकों के लिए बैठक संपन्न हुई।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








