Menu Close

उत्तर प्रदेश : सैर पर निकले संघ कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

लोकसभा चुनाव २०१९ से ऐन पहले एक और संघ कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में शनिवार (३० मई) की सुबह सैर करने के लिए निकले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वे एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भी थे। घटना सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधीक्षक एसटी पाटिल ने मीडिया को बताया कि स्थानीय आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुरेश यादव (६२) को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुडे हुए थे। परिजनों के अनुसार वे रॉबर्ट्सगंज के छपका स्थित वन विभाग कार्यालय के पास सुबह करीब साढे पांच बजे टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मारी और हथियार वहीं छोडकर भाग गए।

क्या है हत्या की वजह

पुलिस ने जब घर वालों से पूछताछ की तो यादव के दामाद कृष्ण कांत ने बताया कि उनके ससुर का किसी से कोई विवाद नहीं था। एक आेर पुलिस जहां इस हत्या को आपसी रंजिश के तौर पर देख रही है, वहीं संघ से संबंध के चलते इसे सियासी दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

स्त्रोत : जनसत्ता

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *