Menu Close

दिग्विजय सिंह बोले, मैंने कभी ‘हिन्दू आतंकवाद’ नहीं कहा, सिर्फ ‘संघी आतंकवाद’ कहा !

सीहोर, (मप्र) : समझौता एक्सप्रेस बम ब्लास्ट के आरोप से २० मार्च को बरी हुए स्वामी असीमानंद और तीन अन्य का नाम लिए बगैर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अभियोजन और बचाव पक्ष एक साथ होने से जो लोग पकडे गए, वह अब छूट रहे हैं। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि उन्होंने कभी हिन्दू आतंकवाद नहीं बल्कि सिर्फ ‘संघी आतंकवाद’ शब्द कहा था, जिस पर वह आज भी कायम हैं।

भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार सिंह दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘मैंने सिर्फ संघी आतंकवाद कहा है जो आज भी कहता हूं, कोई मुझे क्लिप दिखा दे, क्योंकि हिन्दू आतंकवाद कभी नहीं कहा। जो लोग पकडे गए और अब छूट रहे हैं, क्योंकि प्रासिक्यूशन और डिफेंस एक साथ हैं।’

‘चुनाव जीतने के लिए नरेंद्र मोदी कुछ भी कर सकते हैं’

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ भी कर सकते हैं। उन्होने कहा, ‘मैं कभी पाकिस्तान नहीं गया, नरेन्द्र मोदी गए हैं पाकिस्तान। नरेन्द्र मोदी वहां के पीएम से गले मिले, शादी में गए, पाक की जांच एजेंसी आईएसआई को जांच के लिये पठानकोट बुलाया। एक ओर तो पाक का विरोध करवाते हैं, दूसरी और पाक को चिठ्ठी लिखवाते हैं। चुनाव जीतने के लिये नरेन्द्र मोदी कुछ भी कर सकते हैं, नरेन्द्र मोदी अपने गिरेबान में देखें, आतंकवाद से समझौता किसने किया। भाजपा सरकार ने आतंकी मसूद अजहर को छोड़ा। कांग्रेस ने तो हमेशा शहादत दी है।’

स्त्रोत : न्युज १८

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *