Menu Close

अयोध्या : धूम-धाम से निकली राम बारात

अयोध्या में सोमवार को रामबारात कारसेवकपुर से गाजे-बाजे के साथ नेपाल स्थित जनकपुर के लिए रवाना हुई।

फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) : अयोध्या में सोमवार को रामबारात कारसेवकपुर से गाजे-बाजे के साथ जनकपुर (नेपाल) के लिए रवाना हुई। राम बारात में बड़ी संख्या में साधु-संत और अन्य श्रद्धालु शामिल हुए। अयोध्या के लोगों ने सुबह ११.३० बजे राम बारात के रथ को विदा किया।

इससे पहले रविवार को जनकपुर से पीली हल्दी लगी निमंत्रण पत्री, पीला चावल और मिठाइयों का डालाशगुन के रूप में अयोध्या पहुंच गया था, जिसे हल्दी और तेल पूजन की रस्म के दौरान सार्वजनिक रूप से अयोध्यावासियों को पढ़कर सुनाया गया था।

अयोध्या से रवाना हुई राम बारात ८ दिन का सफर तय करते हुए जनकपुर में पहुंचेगी। भारत और नेपाल के संबंधों को करीब लाने में राम बारात कार्यक्रम का अहम योगदान रहा है। मंगलवार को राम का तिलकोत्सव होगा, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

जनकपुर (नेपाल) में पहुंचेगी बारात, जहां दिसम्बर में विवाह पंचमी को होगा विवाह !

स्त्रोत : नवभारत टाईम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *