Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति धर्मरक्षा का बडा कार्य कर रही है ! – सैनिकों की प्रतिक्रिया

कुंभमेला प्रयागराज २०१९

कुंभक्षेत्र पर प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सैनिक

प्रयागराज (कुंभनगरी, उत्तर प्रदेश) : हम देश की रक्षा कर रहे हैं और आप धर्म की रक्षा कर रहे हैं ! आपका धर्मरक्षा का कार्य, एक बडा कार्य है। केंद्रीय सुरक्षा पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सैनिकों ने कुंभनगरी में ऐसी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

प्रयागराज में हाल ही में संपन्न कुंभपर्व की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा पुलिस बल के सैनिकों की नियुक्ति की गई थी। इन सैनिकों ने हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से कश्मीरी एवं बांग्ला देशी हिन्दुओं के साथ किए गए अत्याचारों के संदर्भ में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

इस प्रदर्शनी में वर्ष १९९० में कश्मीरी हिन्दुओं के साथ अत्याचार किए जाने के कारण उन्हें रातोरात कश्मीर से विस्थापित होना पडा था। इस प्रदर्शनी के माध्यम से उस समय की भीषण सच्चाई रखी गई है। साथ ही इस प्रदर्शनी में कश्मीरी हिन्दुओं की वर्तमान स्थिति के संदर्भ में जानकारी देनेवाली सारिणीयां लगाई गई हैं। इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर अनेक सैनिकों ने प्रदर्शनी में रखी गई जानकारी में वास्तविकता होने की बात कही।

हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. राजन केसरी ने सैनिकों को प्रदर्शनी का अवलोकन कराया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News