Menu Close

चंदौली में उत्तरप्रदेश-बिहार सीमा पर गोतस्‍करों के हौसले बुलंद, गोवंश की ले जा रहे ट्रक ने ७ लोगों को कुचला

गोवंश प्रतिबन्ध कानून लागू होनेपर भी गोवंश की तस्करी हो रही है, क्या इन्हें पुलिस का कोई भय नहीं ? यदि ये हादसा न होता तो शायद इतने गायों की हत्या की जाती । एेसा करनेवालों पर कानून के तहत सक्त शिक्षा का प्रावधना होना चाहिए ताकि आगे कोर्इ इस प्रकार का दु:साहस करने का प्रयास न कर पाएं – सम्पादक, हिन्दुजागृति

चंदौली – नए साल के पहले दिन उत्तरप्रदेश के चंदौली जिले में बिहार सीमा पर गोवंश से लदे ट्रक ने ७ लोगों को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इस बीच जिलाधिकारी ने सभी मृतकों के परिवारवालों को ५-५ लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं लापरवाही बरतने के लिए इलिया थाने के प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि इलिया थाना क्षेत्र के मालदह पुलिया के पास गोवंश से लदा ट्रक कच्‍चे मकान में घुस गया जिससे उसकी चपेट में 7 लोग आ गए और उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो लोग इस घटना में गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद वहां पर बड़ी संख्‍या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए भारी पुलिस बल घटनास्‍थल पर तैनात किया गया है। जिलाधिकारी और एसपी भी मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने उनसे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़‍ितों के परिवारवालों को मुआवजा देने की मांग की। एसपी ने ग्रामीणों के सामने ही इलिया के थानाध्‍यक्ष को सस्‍पेंड और चकिया थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर कर दिया। वहीं जिलाधिकारी ने सभी मृतकों के परिवारवालों को 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की है। डीएम ने कहा कि मृतकों के परिवारवालों को आवासीय पट्टा भी दिया जाएगा।

ग्रामीणों की शिकायत पर डायल 100 की गाड़ी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी भी निलंबित कर दिए गए हैं। डीएम और एसपी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ़ कार्रवाई होगी। बताया जा रहा है कि बैल लेकर पुलिस के डर से गोतस्‍कर भाग रहे थे। इसी बीच उन्‍होंने ट्रक का नियंत्रण खो दिया और झोपड़ी में घुस गए। ट्रक की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *