हिन्दू जनजागृति समिति के ‘हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान’ के अंतर्गत हिन्दुत्वनिष्ठों से भेंट

चिपळूण (जिला रत्नागिरी, महाराष्ट्र) : आज हिन्दुआें में धर्मजागृति लाने की आवश्यकता है। उसके लिए मैने स्वयं दहीहंडी उत्सव में समिति के मार्गदर्शना नुसार भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का पूजन एवं आरती आरंभ की। साथ ही मंडलों को श्रीकृष्ण प्रतिमा भेंट करना आरंभ किया। संगठित कार्य करने से ही यह संभव हुआ ! हिन्दू राष्ट्र ही हिन्दू धर्म पर हो रहे आघातों का प्रभावशाली समाधान है, यह समिति का सूत्र अत्यंत योग्य है, केवल इतना ही नहीं अपितु हिन्दू राष्ट्र की स्थापना करना धर्मप्रेमी संगठनों का लक्ष्य है एवं उसके लिए संगठित रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। भाजपा के तहसिल अध्यक्ष श्री. विनोद चाळके ने एेसा प्रतिपादित किया। हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान के अंतर्गत हिन्दू जनजागृति समिति के पश्चिम महाराष्ट्र, कोंकण प्रांत एवं गुजरात राज्य समन्वयक श्री. मनोज खाडये ने श्री. चाळके से भेंट की।
इस चर्चा में श्री. खाडये ने श्री. चाळके को मंदिर सरकारीकरण के दुष्परिणाम, गोहत्या, धर्मांतरण, लव जिहाद जैसे समस्याआें के संदर्भ में एवं समितिद्वारा इस संदर्भ में की जा रही जनजागृति की जानकारी दी, साथ ही उन्होंने श्री. विनोद चाळके को सनातन पंचांग भेंट किया। इस चर्चा में समिति के श्री. संतोष घोरपडे, श्री. दत्ताराम घाग एवं श्री. सुरेश शिंदे भी सहभागी थे।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








