हिन्दू जनजागृति समिति का ‘हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान’ !
माळेगाव बुद्रुक (महाराष्ट्र) : हिन्दू जनजागृति समिति के सर्वश्री राजन बुणगे, योगेश वनमारे, प्रकाश जाधव तथा श्रीमती सुधा घाडगे ने यहां की ग्रामपंचायत के सरपंच श्री. जयदीप तावरे, साथ ही माळेगाव चीनी कारखाने के अध्यक्ष श्री. रंजन तावरे से सदिच्छा भेंट कर उन्हें सनातन पंचांग भेंट किया।

श्री. राजन बुणगे ने उन्हें सनातन के ग्रंथ दिखाकर इन ग्रंथों के माध्यम से समाज का कैसे उद्बोधन होता है, यह स्पष्ट किया। सरपंच श्री. जयदीप तावरे, ग्रामसेवक श्री. कैलास कारंडे तथा ग्रंथपाल श्री. अनिल कारंडे ने ग्रामपंचायत की बैठक में इस विषय को रख कर सनातन के ग्रंथ क्रय करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर चीनी कारखाने के अध्यक्ष श्री. रंजन तावरे ने बारामती परिसर में आयोजित की जानेवाली हिन्दू राष्ट्रजागृति सभा के लिए सहायता का आश्वासन दिया।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








