चिपळूण (जिला रत्नागिरी, महाराष्ट्र) में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से दीपावली की शुभकामनाएं देने हेतु कार्यकर्ताआें ने ली धर्मप्रेमियों से भेंट !

चिपळूण : दीपावली की पार्श्वभूमि पर यहां की हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से धर्मप्रेमी एवं हितचिंतकों के साथ सदिच्छा भेंट लेकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं ! धर्मप्रेमियों ने समिति के इस भेंट-उपक्रम की प्रशंसा की ! इस पर प्रतिक्रियाएं देते हुए धर्मप्रेमियों ने कहा कि इस उपक्रम से धर्मबंधुता उत्पन्न होने के लिए सहायता मिल रही है एवं संगठित रूप से कार्य करने के लिए उसकी नितांत आवश्यकता है ! इस अवसर पर समिति की ओर से सभी धर्मप्रेमियों को भेंटपत्र देकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
इसमें चिपळूण-संगमेश्वर विधानसभा चुनावक्षेत्र के शिवसेना विधायक श्री. सदानंद चव्हाण, शिवसेना जिलाप्रमुख श्री. शशिकांत चाळके, शिवसेना तहसिल प्रमुख एवं श्रीरामवरदायिनी देवस्थान के अध्यक्ष श्री. प्रतापराव शिंदे, पंचायत समिति के उपसभापति श्री. शरद शिगवण, वारकरी-फडकरी फेरी संगठन के ह.भ.प. प्रमोद महाराज निवळकर, भाजपा के तहसिल अध्यक्ष श्री. सतीशराव मोरे, चिपळूण की नगराध्यक्षा श्रीमती सुरेखाताई खेराडे, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के तहसिल प्रमुख श्री. संतोष नलावडे, श्री स्वामी मंगल सभागार के श्री. केतन चव्हाण, चैतन्य परिवार, श्री चितळे मंगल कार्यालय के श्री. मोहन चितळे, श्री काळभैरव देवस्थान के श्री. समीर शेट्ये को शुभकामनाएं दी गईं। इस उपक्रम में समिति की ओर से श्री. सुरेश शिंदे एवं डॉ. हेमंत चाळके सहभागी थे।
समिति की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों को दीपावली की शुभकामनाएं !
यहां की प्रांताधिकारी श्रीमती कल्पना जगताप-भोसले एवं पुलिस निरीक्षक श्री. देवेंद्र पोळ को भी समिति की ओर से कार्यकर्ताआें ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं !
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








