हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सदगुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी की नेपाल यात्रा
स्वामी बोधानंद महाराज से भी की भेंट

पोखरा (नेपाल) : सदगुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी ने २५ अक्टूबर को यहां के विंद्यवासिनी मंदिर के प्रमुख श्री निष्णानंद महाराज से सदिच्छा भेंट लीं। इस समय सदगुरु (डॉ.) पिंगळेजी ने महाराज को सनातन आश्रम में किया जा रहा आध्यात्मिक शोधकार्य, महषि अध्यात्म विश्वविद्यालय के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। इस पर महाराजजी ने सनातन आश्रम के अवलोकन की इच्छा प्रकट की, साथ ही उन्होंने हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा किया जा रहा कार्य भी विस्तार से जान लिया।

उन्होंने पश्चिम नेपाल के उनके आश्रम का धर्मकार्य के लिए उपयोग करने की अनुमति भी प्रदान की एवं इस कार्य के लिए अपने आशीर्वाद भी दे दिए ! उन्होंने सदगुरु (डॉ.) पिंगळेजी से कहा कि आज यदि पुनः पोखरा आएंगे, तो मैं यहां कार्यक्रम का आयोजन करूंगा। श्री निष्णानंद महाराज ने स्वयंस्फूर्ति से स्वामी बोधानंद महाराज से संपर्क कर सदगुरु (डॉ.) पिंगळेजी से उनकी भेंट करवाई।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








