Menu Close

मुंब्रा (महाराष्ट्र) : मदरसे में मौलवी ने किया नाबालिग से बलात्कार

ठाणे (महाराष्ट्र) : समीपवर्ती मुंब्रा इलाके के एक मदरसे में एक शिक्षक ने पांच वर्षीय एक बच्ची के साथ कथित तौर पर बार-बार बलात्कार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंब्रा थाने के इंस्पेक्टर सीएम मुजवार ने बताया, ‘‘बिहार का रहने वाला ३५ वर्षीय आरोपी ने पिछले सप्ताह कथित तौर पर कई बार लडकी का बलात्कार किया। उसे शुक्रवार (१७ नवंबर) रात गिरफ्तार किया गया !’’ उन्होंने बताया कि आरोपी अरबी भाषा का शिक्षक है जिसने १५ दिन पहले ही मदरसे में पढाना शुरू किया था।

पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि लडकी ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया जिसके बाद शुक्रवार (१७ नवंबर) शाम मुंब्रा थाने में एक शिकायत दर्ज की गयी। पुलिस ने बताया कि १२ साल से कम उम्र की लडकी के साथ बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पोस्को) कानून २०१२ के संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

स्त्रोत : झी न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *