Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से गोपालगंज (बिहार) में हिन्दू धर्मजागृति बैठकों का आयोजन

गोपालगंज (बिहार) : यहां के कुछ गांवों में हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा हिन्दू धर्मजागृति के संदर्भ में बैठकों का आयोजन किया गया था।

उसमें हिन्दू राष्ट्र स्थापना के लिए राष्ट्रप्रेमियों का एवं हिन्दू धर्म पर श्रद्धा होनेवाले हिन्दुत्वनिष्ठों का संगठन करना, राष्ट्र एवं धर्म पर आनेवाली आपत्तियां स्पष्ट करना, हिन्दू राष्ट्र स्थापना का महत्त्व सभी जनता तक पहुंचाना एवं उन्हें धर्मकार्य के लिए प्रेरित करना आदि विषयों पर मार्गदर्शन किया गया।

हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. प्रशांत वैती एवं श्री. वसंत सणस ने इस संदर्भ में मार्गदर्शन किया। साथ ही समितिद्वारा आयोजित अभियानों के संदर्भ में जानकारी भी दी गई। कुछ धर्मप्रेमियों ने धर्मसभा आयोजित करने के संदर्भ में अनुकूलता भी व्यक्त की !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *