Menu Close

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या मामला : टीएमसी नेता के बेटे समेत अब तक तीन गिरफ्तार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में जून महीने में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी तृणमूल कांग्रेस नेता सृष्टि धार महतो का बेटा है, जिसका नाम संदीप महतो है। संदीप को सीआईडी ने गिरफ्तार किया गया है। इस हत्या मामले में अबतक कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि, दलित कार्यकर्ता की हत्या करके उसके शव को पेड से लटका दिया गया था। इतना ही नहीं मृतक के पीठ पर एक पोस्टर भी चिपकाया गया था, जिसपर लिखा था, ‘भाजपा के लिए काम करने का यही हश्र होगा’। भाजपा ने आरोप लगाया था कि उसके कार्यकर्ता की हत्या सत्ताधारी टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने की है।

हत्या करके पेड पर लटकाया था शव

पुरुलिया के बलरामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सुपढिह गांव के पास जंगल में एक पेड पर ३० जून की सुबह कुछ लोगों ने एक शव को लटके हुए देखा था। मृतक की पहचान १८ वर्षीय त्रिलोचन महतो के रूप में हुई। त्रिलोचन महतो दलित समुदाय से था और भाजपा का कार्यकर्ता था।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Read more on भाजपा

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *