
सीकर – राजस्थान हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान के अंतर्गत सीकर में अधिवक्ताओ से भेट हुई जिसमे हिन्दू जनजागृति समिति के राजस्थान एवं मध्यप्रदेश समन्वयक श्री. आंनद जखोटिया ने धर्म शिक्षा, धर्माचरण का महत्व एवं हिन्दू राष्ट्र की आवश्यकता इस विषय पर मार्गदर्शन किया। जिसमे अधिवक्ता अरुण कुमारजी गुप्ता, मनोहरलालजी शर्मा, रमेशजी पारिक, अरविन्दजी गुप्ता, आनंदजी तिवारी, भवानीसिंह शेखावत उपस्थित थे।








