उज्जैन में ३ दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गुरुकुल सम्मेलन का आयोजन

उज्जैन (मध्यप्रदेश) : राजस्थान की शिवबाडी (बिकानेर) की मानव प्रबोधन प्रन्यास के संवित सोमगिरी महाराज ने कहा, ‘‘ज्ञान के साथ पुरुषार्थ भी आवश्यक होता है । गुरुकुलों का उत्कर्ष हो; इसके लिए हमें स्वयं में बल उत्पन्न करना होगा । गुुरुकुल अपने बलबूते पर खडे रहें । उससे सरकार चाहे किसकी भी हो; परंतु हमारा कार्य चलता ही रहेगा ।’’

उज्जैन में ३ दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गुुरुकुल सम्मेलन का आयोजन किया गया था । महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान में संपन्न इस सम्मेलन के उद्घाटन के समय स्वामी गोविंद देवगिरी महाराज, सरसंघचालक मोहन भागवत, केंद्रीय मानव संसाधनमंत्री प्रकाश जावडेकर, मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह आदि उपस्थित थे । इस सम्मेलन में सनातन संस्था द्वारा प्रकाशित ग्रंथों की प्रदर्शनी तथा धर्मशिक्षा पर आधारित फलक प्रदर्शनी लगाई गई थी । स्वामी संवित् सोमगिरी महाराज ने सनातन की ग्रंथ-प्रदर्शनी का अवलोकन किया । इस समय हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी ने उनका स्वागत किया ।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








