
शिरोली : यहां २९ अप्रैल को हिन्दू राष्ट्रजागृति अभियान के अंतर्गत श्रीमती स्वाती कोळसे के घर शौर्य जागरण शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का प्रारंभ शंखनाद एवं श्री गणेश के श्लोक के साथ किया गया । हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. वैभव साखरे ने शिविर का उद्देश्य स्पष्ट किया ।
उसके पश्चात परात्पर गुरु ‘डॉ. जयंत आठवलेजी का अद्वितीय कार्य’ यह दृश्य-श्रव्य चक्रिका दिखाई गई। हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. आदित्य शास्त्री ने उपस्थित महिलाओं को ‘हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के संदर्भ में परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी के विचार’ इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी । डाॅ. (श्रीमती) शिल्पा कोठावळे ने ‘स्वरक्षा प्रशिक्षण की आवश्यकता’ विषय पर मार्गदर्शन किया । उसके पश्चात स्वरक्षा के कुछ प्रात्यक्षिक दिखाए गए। अंत में सभी ने हिन्दू राष्ट्र-स्थापना की शपथ ली !
३० युवतियाें एवं महिलाओं ने इस शिविर का लाभ उठाया । श्रीमती अंजली कोटगी ने शिविर का सूत्रसंचालन किया ।
वैशिष्ट्यपूर्ण
१. यादववाडी (शिरोली) के धर्मशिक्षा वर्ग में आनेवाली महिलाओं ने इस शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया !
२. कुछ युवतियाें एवं महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए कहा कि ‘‘इस शिविर से हममें आत्मविश्वास बढा एवं स्वरक्षा की जानकारी अत्यंत सुलभता से प्राप्त हुर्इ । परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी के प्रति कृतज्ञता प्रतीत होती है !’’
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








