
उज्जैन : यहां के महाकाल मंदिर प्रशासन की ओर से हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी, केंद्र सरकार के पूर्व सांस्कृतिक सलाहकार प्रा. रामेश्वर मिश्र एवं समिति के समन्वयक श्री. योगेश व्हनमारे को क्रमशः श्री महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य पंडित प्रदीप गुरुजी, श्री. विभाषजी उपाध्याय एवं श्री. जगदीश शुक्ला के हाथों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रा. रामेश्वर मिश्रा ने इन दोनों को उनकेद्वारा लिखे गए ‘भारत का संविधान एवं भारत का धर्म’ इस पुस्तक की प्रतियां भेंट की।
चारधाम मंदिर वेदपाठशाला के छात्रों का मार्गदर्शन

उज्जैन : केंद्र सरकार के पूर्व सांस्कृतिक सलाहकार प्रा. रामेश्वर मिश्र ने यहां के चारधाम मंदिर की वेदपाठशाला में अध्ययन करनेवाले छात्रों का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी एवं चारधाम मंदिर के स्वामी रमेशानंदगिरी महाराज उपस्थित थे। मंदिर के आचार्य रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








