Menu Close

उत्तर प्रदेश : डिलीवरी बॉय मोहम्मद शमी ने अमेजॉन को लगाया ४० लाख का चूना

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) : ठगी करने के लिए शातिर क्या कुछ नहीं करते और किस तरह से अपने दिमाग का गलत उपयोग करते हैं, इसका एक उदाहरण सहारनपुर में देखने को मिला है ! यहां पर ठगों ने ऑलाइन मार्केटिंग कंपनी अमेजॉन को ही लाखों रूपये का चूना लगा दिया । जब कंपनी को आभाष हुआ कि, कोई व्यक्ति उनकी कंपनी से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल खरीदने के बहाने ठगी कर रहा है तो कंपनी अधिकारियों के पैरों तले की जमीन खिसक गई । यह ठग इस कंपनी को लगभग चालीस लाख रूपये का चूना लगा चुके हैं !

पिछले कई महीनों से चल रहा था खेल

विगत ७ अप्रैल को अमेजॉन कंपनी के क्षेत्रीय मैनेजर प्रदीप अग्रवाल निवासी अमेजॉन सेलर सर्विस प्रा. लि. सोनीपत, हरियाणाद्वारा सहारनपुर के सदर बाजार कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि, सहारनपुर का कोई व्यक्ति और उसके कुछ साथी पिछले काफी समय से अमेजन कंपनी को बड़ी कंपनियों के कीमती मोबाइल खरीदने के लिए ऑनलाइन आर्डर करते थे, जिसके बाद कंपनी की ओर से मोबाइल कोरियर के जरिए डिलीवर कर दिए जाते थे । परंतु डिलीवरी होने के कुछ ही देर बाद शिकायत दर्ज करा दी जाती थी कि मोबाइल बॉक्स खाली निकला और उसमें मोबाइल नहीं है, लिहाजा उन्होंने मोबाइल खरीदने के लिए जो रकम का भुगतान किया है, उसे वापस किया जाए ।

 

डिलीवरी बॉय ही निकला चोर

सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि, मई २०१७ से अब तक कंपनी से २६४ मोबाइल खरीदे जा चुके हैं और कंपनी से रिफंड लिया जा चुका है । मामले में एक ठग को गिरफ्तार किया गया है । जिसका नाम मोहम्मद शमी पुत्र अनवर निवासी शोहरान चैक पुरानी मंडी है । मोहम्मद शमी एक कोरियर कंपनी का डिलीवरी बॉय है और अपने और अपने जान पहचान के लोगों के मोबाइल नंबरों से अथवा आईडी से कंपनी को मोबाइल आर्डर करता था ।

दोस्त भी था शामिल

जब मोबाइल प्राप्त हो जाता तो मोबाइल का खाली डिब्बा प्राप्त होने की शिकायत कर रिफंड प्राप्त कर लेता था । इस कार्य में मोहम्मद शमी के साथ उसका दोस्त अमान भी शामिल था । अमान अभी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है । शमी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के सात लाख की कीमत वाले २३ स्मार्ट फोन बरामद किए गए है । एक एचपी कंपनी का लैपटॉप भी कब्जे में लिया गया है ।

स्त्रोत : वन इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *