
पुणे : जंगली महाराज मार्ग पर स्थित अधिवक्ताओं के कार्यालय में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापना कार्य में वैधानिक सहायता करने का निर्धार व्यक्त किया !
हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र राज्य संगठक श्री. सुनील घनवट ने ‘मंदिर सरकारीकरण एवं लव जिहाद’ इन विषयों पर दृक्श्राव्यचक्रिका दिखाकर राष्ट्र की वर्तमान स्थिति एवं भयभीत करनेवाली समस्याओं के संदर्भ मे अधिवक्ताओं को अवगत कराया ।
वर्तमान में झूठी धाराएं लगाकर निर्दोष हिन्दुओं को नियंत्रण में लिया जाता है; परंतु उनका वकीलपत्र लेने कोई सरलता से सिद्ध नहीं होता ! इसी पार्श्वभूमि पर हिन्दू विधिज्ञ परिषद के माध्यम से ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापना के लिए सभी अधिवक्ताओं का संगठन होना महत्त्वपूर्ण है ! ऐसा श्री. सुनील घनवट ने प्रतिपादित किया । हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. पराग गोखले ने भी समितिद्वारा चलाए जानेवाले उपक्रम एवं समिति के कार्य के संदर्भ में उपस्थित अधिवक्ताओं को विस्तार से अवगत कराया ।
इस समय हर माह में एक बार बैठक के लिए सभी ने एकत्रित आने का निश्चय किया !
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








