
शहजादपुर, सोनपत (हरियाणा) : आजकल राजनीतिक स्वार्थ के लिए ब्रिटीशों द्वारा उपयोग की गई ‘तोडो और राज्य करो’ नीति का उपयोग किया जा रहा है । इसलिए हम सभी हिन्दुआें को संगठित होना आवश्यक है । हिन्दू जनजागृति समिति के देहली समन्वयक श्री. कार्तिक साळुंके ने यहां के हिन्दुत्वनिष्ठों के साथ किए गए संवाद में ऐसा प्रतिपादित किया । समिति के डॉ. भूपेश शर्मा ने उपस्थित हिन्दुत्वनिष्ठों को समिति का कार्य तथा हिन्दू धर्मपर हो रहे आघातों के विषय में जानकारी दी । समिति के संकेतस्थल के पाठक श्री. दीपक जमदग्नि ने इस बैठक का आयोजन किया था ।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








