
इंदुर (तेलंगाना) : २३ एवं २४ मार्च को यहां के जिलाधिकारी कार्यालय के मैदान में श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में ब्रह्मश्री चागंटी कोटेश्वर राव का प्रवचन आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. साईनाथ एवं श्री. नेला सुबोध ने ब्रह्मश्री राव से भेंट कर उन्हें समिति के कार्य के संदर्भ में जानकारी दी तथा उन्हें ‘धर्मशिक्षा फलक’ ग्रंथ एवं ‘सनातन पंचांग २०१८’ भेंटस्वरुप में दिया गया।
ब्रह्मश्री चागंटी कोटेश्वर राव आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना राज्य के प्रसिद्ध प्रवचनकार हैं तथा वर्ष २०१६ में आंध्रप्रदेश सरकार ने उन्हें सांस्कृतिक मार्गदर्शक पद पर नियुक्त किया था।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








