Menu Close

तेलंगाना की इस घटना में सुनाई दे रही है ISIS की आहट . . . नलगोंडा में मिला पुरुष का कटा हुआ सिर !

मीडिया की नजर में पी. रमेश की हत्या यह कोई बडी न्यूज नही है, क्योंकी इस देश मे हत्या तो केवल अल्पसंख्यंक और दलित की होती है, तभी तो मीडिया में एखलाक, पहलू और रोहित नजर आते हैं । – सम्पादक, हिन्दुजागृति

हैदराबाद : तेलंगाना के नलगोंडा शहर में सोमवार को एक कटा हुआ मानव का सिर बरामद हुआ है ! शहर के बोट्टूगुडा क्षेत्र में सडक के किनारे एक धर्मस्थल की दीवार पर सिर रखा हुआ मिला । स्थानीय निवासियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी ।

पुलिस ने मृतक की पहचान २५ वर्षीय पी. रमेश के रूप में की है और उनके धड की तलाश शुरू कर दी है । हत्यारों की तलाश में खोजी कुत्तों को लगाया गया है ।

ट्रक चालक रमेश की अज्ञात व्यक्तियों ने उस समय निर्मम हत्या कर दी जब वह रविवार रात को अपने घर से दवाएं खरीदने निकला था ।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह सभी कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं । ट्रक के मालिक से भी सवाल किए गए हैं ।

एक सप्ताह में इस क्षेत्र में हुई यह दूसरी हत्या है । इससे पहले २४ जनवरी को नलगोंडा नगरपालिका अध्यक्ष बी. लक्ष्मी के पति बी. श्रीनिवास की एक झगडे के दौरान हत्या कर दी गई थी । पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया था ।

स्त्रोत : दि क्विंट

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *