
यवतमाल : यवतमाल जिला बार असोसिएशन की बैठक में हिन्दू जनजागृति समिति के राज्य संघटक श्री. सुनील घनवट ने समिति के कार्य की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने समिति को सभी प्रकार की न्यायालयीन सहायता करने का आश्वासन दिया तथा हर माह में एक बार बैठक आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।
इस समय बार असोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता श्री. राजेंद्र धात्रक एवं सचिव अधिवक्ता श्री. जयंत ठाकरे के साथ ज्येष्ठ एवं युवा अधिवक्ता उपस्थित थे।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








