Menu Close

सारनाथ में ‘अध्यात्म का विस्तार एवं सोशल मीडिया’ के संगोष्ठी हेतु सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी को आमंत्रण !

भोपाल : यहां के सुप्रसिद्ध ‘माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्‍वविद्यालय’के बौद्धिक एवं शैक्षणिक गतीविधीयों के अंतर्गत १३-१४ जनवरी को सारनाथ में ‘अध्यात्म का विस्तार एवं सोशल मीडिया’ इस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

इस संगोष्ठी में हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी को आमंत्रित किया गया है।

यह संगोष्ठी विश्‍वविद्यालय एवं महाबोधि विद्या परिषद के संयुक्त तत्त्वधान में आयोजित हो रही है। इस संगोष्ठी में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अध्यात्म की व्याख्या, आध्यात्मिकता के विभिन्न स्वरूप, सुख की भारतीय दृष्टि, सोशल मीडिया का लोकसंवाद में महत्त्व, सोशल मीडिया के माध्यम से आध्यात्मिकता का परिचय एवं प्रसार, आध्यात्मिकता के विस्तार हेतु सोशल मीडिया के लिए मार्गदर्शी बिन्दु आदी विषयों पर उद्बोधन, चर्चा, विमर्श होना अपेक्षित है !

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *