
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर ने हिन्दुआें को लेकर फिर से विवादित बयान दिया है । उन्होंने कहा, धर्म की राजनीति जब बेकाबू होती है तो वह बेलगाम हो जाती है । धर्म की राजनीति को नहीं रोका गया तो यह हिन्दुओं के बीच ‘हाफिज सईद’ पैदा कर सकता है ।’
प्रकाश अंबेडकर ने लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड सईद का हवाला देते हुए कहा कि, धर्म के नाम पर जो हो रहा है, यह हिटलरशाही की तरह अस्तित्व में आ रहा है ।
भीमा-कोरेगांव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन से जुडे लोगों ने पिछडी जाति के लोगों पर हमला किया । यह सईद वाली सोच को दर्शा रहा है । धर्म के नाम पर जो ये नई व्यवस्था पनप रही है ये एक तरह से हिटलरशाही है ।’
अंबेडकर ने पिछडे वर्ग के लोगों से आह्वान किया कि, पिछडे वर्ग के लोगों को अपना वोट केवल पिछडे, आदिवासी और दलित वर्ग के उम्मीदवार को देकर सत्ता की बागडोर अपने हाथ में लेनी होगी । समाज को लोकतांत्रिक बनाने की जिम्मेदारी हमारी है । इसके लिए ओबीसी की छोटी-छोटी जातियों को मान सम्मान देना होगा । यह सम्मान की लड़ाई है और सम्मान के साथ सत्ता भी मिलती है ।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘यह सरकार दोबारा आई तो हम जो यह बात करते हैं, यह बात करने का अधिकार भी छीन लिया जाएगा । इसलिए अपने अधिकार बरकरार रखने और संविधान की रक्षा के लिए हमें लडना होगा ।’
स्त्रोत : फर्स्ट पोस्ट








