Menu Close

उत्तर प्रदेश : खुदाई के समय अचानक जेसीबी धसी और जमीन से निकला ‘किमती शिवलिंग’

उत्तर प्रदेश के कानपुर में खुदाई के दौरान अचानक जेसीबी धसने लगी। इस समय उपस्थित अधिकारीयाें ने खुदाई जारी रखने का आदेश दिया। थोड़ी ही देर में मशीन के साथ एक शिवलिंग दिखा।

कानपुर के कोयला घाट कैंट कानपुर में नमामि गंगे के अंतर्गत खुदाई करते समय शिवलिंग निकला । मौजूद अधिकारीयाें ने इसके अष्ट धातु के होने की बात कही है। इस शिवलिंग की विशेष बात यह है कि, इस पर एक विशेष आकृति बनी है।

खुदाई में शिवलिंग निकलने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। इस शिवलिंग पर भगवान शिव का स्वरूप भी बना है। आपको बता दे कि कानपुर के कोयला घाट कैंट कानपुर में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत खुदाई का काम चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शी राजेंद्र कुमार राज ने बताया कि शिवलिंग को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानों कि यह साक्षात भगवान का ही चेहरा है।

स्त्रोत : अमर उजाला

Read more on Hinduism

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *