Menu Close

संस्कृतिहीन सनबर्न को लवळे-बावधन (जिला पुणे) के ग्रामवासियों का विरोध !

पाश्‍चात्त्य विकृति के विरोध में सक्रिय होनेवाले ग्रामवासियों का अभिनंदन ! ऐसे ही अन्य स्थान के ग्रामवासियों ने भारतीय संस्कृति पर होनेवाले हर आघात को लौटाने के लिए संघटित होकर प्रयास करना आवश्यक ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात

मैदान सपाटीकरण का काम बंद करवा दिया !

लवळे (जिला पुणे) : लवळे-बावधन ग्रामवासियों ने १५ दिसंबर को विशेष ग्रामसभा आयोजित कर सनबर्न की अनुमति निरस्त करने हेतु एकमत से प्रस्ताव सम्मत किया। तदुपरांत ग्रामवासियों ने ऑक्सफर्ड गोल्फ रिसॉर्ट के मैदान समतलन का कार्य करनेवाले क्रेन को रोक कर वहां का कार्य रोक दिया !

इस अवसर पर सनबर्न कार्यक्रम बंद होना ही चाहिए, ऐसी घोषणाएं भी दी गर्इं। हिन्दुत्वनिष्ठोंद्वारा इस संस्कृतिहीन सनबर्न पर स्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने हेतु सर्वत्र के हिन्दुओं को संघटित रूप से प्रयास करने की मांग की जा रही है !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News