Menu Close

पाकिस्तान : घर की दीवार पर ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ लिखनेवाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज

भारत के कश्मीर सहित कुछ राज्यों में तथा जेएनयू जैसे महाविद्यालयों में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे खुले अाम दिए जाते है तब भारत के ही विद्रोही इसे अभिव्यक्ति स्वतंत्रता बताते है ! भारत की पुलिस तथा तुष्टीकरण की नीतिवाला प्रशासन एेसे लोगोंपर कार्यवार्इ करने में टालमटोल करती है ! परिणाम स्वरुप इन देशद्रोहीयों के हौसले दिन ब दिन बुलंद हो रहे है ! भारत में देशविरोधी नारे लगानेवालों पर एेसी कारवार्इ कब ? – सम्पादक, हिन्दुजागृति

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में एक युवा द्वारा अपनी घर की दीवार पर ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ का नारा लिखा होने के कारण उस पर राजद्रोह का मामला दर्ज कर लिया गया।पाक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रांत के नारा अमाजी क्षेत्र के रहने वाले साजिद शाह ने अपने घर की दीवार पर बड़े-बड़े शब्दों में हिंदुस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ था।

स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत के बाद पुलिस ने उस पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया। लोगों ने दीवार की तस्वीरें खींच पुलिस को मैसेज और ई-मेल कर जानकारी दी। जिसके बाद साजिद के विरोध में मामला दर्ज किया गया। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि, साजिद ने यह नारा क्यों लिखा हुआ था ?

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *