Menu Close

आतंकवादी आक्रमणों का उत्तर शिवप्रतापदिन ही है ! – कु. प्रतीक्षा कोरगावकर, हिन्दू जनजागृति समिति

‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करने हेतु शौर्य जागृत करने की नेवासा (बु.) के हिन्दुओं की प्रतिज्ञा !

सभा में सम्मिलित धर्माभिमानी हिन्दू

नेवासा (बु.) (जिला नगर) : शिवप्रतापदिन के उपलक्ष्य में २६ नवंबर को यहां आयोजित हिन्दू धर्मजागृति सभा को संबोधित करते हुए हिन्दू जनजागृति समिति की कु. प्रतिक्षा कोरगावकर ने ऐसा प्रतिपादित किया कि, यदि २६/११ समान आतंकवादी आक्रमणों का उचित उत्तर देना है, तो बार बार शिवप्रतापदिन अर्थात अफजलखानवध दिवस समान पराक्रम करने की आज आवश्यकता है !

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को गोरक्षक श्री. संतोष पंडुरे के हाथों पुष्पहार समर्पित किया गया। श्रीमती आनंदी वानखडे ने समिति के कार्य के संदर्भ में उपस्थित लोगों को अवगत कराया। कु. चैताली डुबे एवं श्री. राहुल मराठे ने सूत्रसंचलन किया। सभा में २३० से अधिक हिन्दू उपस्थित थे। ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करने की प्रतिज्ञा कर कार्यक्रम की परिसमाप्ति की गई।

क्षणिकाएं

१. सभा के लिए श्री विश्‍वेश्‍वर नाथबाबा देवस्थान ने नि:शुल्क सभागृह तथा श्री. राजाभाऊ उपाध्ये ने पटल एवं चटाइयां नि:शुल्क उपलब्ध करा दिए।

२. सभा का नियोजन धर्मशिक्षा वर्ग के युवकों ने किया था।

३. सभा में ९८ प्रतिशत युवक उपस्थित थे।

४. सभा के पश्चात आयोजित बैठक में २ दिसंबर को शौर्यजागरण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। युवकों ने स्वसुरक्षा प्रशिक्षण वर्ग की मांग की।

५. नेवासा के स्थानीय विधायक श्री. बाळासाहेब मुरुकुटे ने सभास्थल का भ्रमण किया।

संदर्भ : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News