Menu Close

हर हिन्दू के हाथ में मोबाइल नहीं हथियार होना चाहिए – स्वामी नरेंद्र नाथ

कर्नाटक के उडुपी में चल रही धर्म संसद के दौरान स्वामी नरेंद्र नाथ ने कहा कि, आपको लाखों रुपये की कीमत के मोबाइल रखने की क्या आवश्यकता है ? हर हिन्दू के पास मोबाइल की जगह हथियार होने चाहिए ।

स्वामी नरेंद्र नाथ ने कहा कि, जिस समय हिन्दू मंदिरों पर हमले हो रहे हों और पूजा स्थलों को नष्ट किया जा रहा हो, यहां तक कि, संसद को निशाना बनाया जा रहा हो, ऐसे में हर किसी के पास आत्मरक्षा के लिए हथियार होने चाहिए ।

‘हिन्दू समुदाय को खतरा, आतंकियों के निशाने पर मंदिर’

स्वामी नरेंद्र नाथ ने धर्म संसद के मंच से यह जानकारी भी दी कि,  हिन्दू समुदाय को बेहद खतरा है । देश के मंदिर आतंकियों के निशाने पर हैं । ऐसे में मोबाइल फोन की नहीं, हथियारों की आवश्यकता है ।

 

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *