उरण, धुतूम में हिन्दू धर्मजागृति सभा !

उरण, धुतूम (जिला रायगढ) : यहां के श्री भैरवनाथ मंदिर में १९ नवंबर को पहली बार हिन्दू धर्मजागृति सभा संपन्न हुई। हिन्दू जनजागृति समिति के मुंबई प्रवक्ता वैद्य उदय धुरी ने सभी का मार्गदर्शन किया। इस सभा में १३० धर्माभिमानी उपस्थित थे।
श्री. धुरी ने कहा, ‘‘हमें अन्य राजनीतिक दलों को महत्त्व देने के स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण को महत्त्व देकर उनका भक्त होना चाहिए। ऐसा होने पर ही आनेवाले भीषण आपातकाल में हम जीवित रह सकते हैं। वर्ष २०२३ में हिन्दू राष्ट्र तो आने ही वाला है !’’ इस अवसर पर उन्होंने श्रीमद् भगवद्गीता में निहित अनेक प्रसंग बताकर कहा कि, ईश्वर के प्रति आस्था रखने से वो ही अपना कार्य करवाकर लेते हैं। हिन्दू राष्ट्र स्थापना के इस ईश्वरीय कार्य में सम्मिलित होने से ही ईश्वर के आशीर्वाद मिल सकते हैं। उन्होंने कुलदेवता की उपासना एवं नामजप का महत्त्व विशद कर पूर्वजों के कारण होनेवाले कष्ट के निवारण हेतु ‘श्री गुरुदेव दत्त’ नामजप का महत्त्व विशद किया।
श्री. योगेश ठाकुर ने सभी से सामूहिक प्रतिज्ञा करवाकर ली। श्रीमती ऋषिका ठाकुर ने सभा का सूत्रसंचालन किया।
क्षणचित्र
१. गांव के लोग उत्स्फूर्तता से अन्य लोगों को सभा का निमंत्रण दे रहे थे !
२. अनेक लोग कह रहे थे कि ऐसी सभाएं सर्वत्र होनी चाहिएं !
संदर्भ : दैनिक सनातन प्रभात








