Menu Close

पैराडाइज पेपर्स : टैक्स चोरी से जुड़े १.३४ करोड़ दस्तावेज रिलीज, ७१४ भारतीयों के नाम शामिल

पैराडाइज पेपर्स में टैक्सचोरी करके विदेश में कालाधन छुपाने के मामलों से जुड़ी फाइलें सामने आई हैं, इसमें भारत समेत कई अन्य देशों की प्रभावशाली व्यक्तियों के नाम शामिल हैं । ‘पैराडाइज पेपर्स’ नाम के इस खुलासे में कुल १.३४ करोड़ फाइलें सामने आई हैं । इस खुलासे में रानी एलिजाबेथ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कैबिनेट के मंत्री और कई सेलेब्रिटी के नाम भी शामिल हैं ।

ये जानकारियां कुल १९ टैक्स हेवन (ऐसे देश जहां टैक्स काफी मामूली होता है) माने जाने वाली जगहों से आई हैं । इस जानकारी को सबसे पहले जर्मन के एक अखबार ने एकत्रित किया, जिसके बाद  इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट (ICIJ) ने उसकी जांच शुरू की । इस संगठन में देशभर के ९० मीडिया संस्थानों के पत्रकार शामिल थे ।

पैराडाइज पेपर्स में कुल १८० देशों के लोगों के नाम शामिल हैं जिसमें से भारत १९ वें नंबर पर है । कुल ७१४ भारतीयों के नाम इसमें शामिल बताए जा रहे हैं । अभी इस खुलासे से जुड़ी ४० और रिपोर्ट्स आनी बाकी हैं । पैराडाइज पेपर्स से १८ महीने पहले पनामा पेपर के जरिए ऐसा ही खुलासा हुआ था । उसमें भी कई बड़े नेताओं के नाम सामने आए थे ।

संदर्भ : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *