
फरीदाबाद (हरियाणा) : यहां के श्री सिद्ध पीठेश्वर हनुमानजी मंदिर के २८ अक्तूबर को संपन्न वार्षिकोत्सव में हिन्दू जनजागृति समिति ने भाग लिया । इस अवसरपर स्थानीय विधायक सीमा त्रिखा के हस्तों ध्वजारोहण किया गया । इस समय नगर की महापौर सुमन बाला भी उपस्थित थीं । इस अवसरपर मान्यवरों को पुष्पमाला समर्पित कर उनको सनातन पंचांग २०१८ भेंट किए गए । इस कार्यक्रम में हनुमानजी की विशेषतां बताई गईं, साथ ही हिन्दू राष्ट्र की स्थापना हेतु हिन्दू एकता फेरी की ध्वनिचित्रचक्रिका दिखाकर उसके संदर्भ में उद्बोधन किया गया और नामजप के विषय में जानकारी दी गई ।
इस अवसरपर समिति की ओर से ग्रंथ प्रदर्शनी तथा राष्ट्र एवं धर्म के विषय में जानकारी देनेवाली प्रदर्शनी भी लगाई गई ।








