Menu Close

मासूमों की हत्याएं तुरंत बंद करे कम्युनिस्ट सरकार – योगी आदित्यनाथ

भाजपा के जनरक्षा आन्दोलन में शिरकत करने बुधवार को केरल के कन्नूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रहीं हैं, वह काफी शर्मनाक और दुखद है । मासूम लोगों की हत्याओं पर कम्युनिस्ट सरकार को तुरंत लगाम लगाना चाहिए ।

केरल पहुंचने के बाद न्यूज़१८ से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “भाजपा और हमारे विचार पार्टियों के कार्यकर्ताओं की जिस तरह से केरल में हत्या हो रही है, उसके विरोध में आमजन को जागृत करने के लिए पार्टी की आेर से आयोजित इस रैली में आया हूं । मेरा विश्वास है कि, हिंसा जैसी घटनाओं को आश्रय देने वाली कम्युनिस्ट सरकार का सफाया होगा ।”

धार्मिक आतंकवाद के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, “हम केरल के लोगों की सुरक्षा की बात करने आए हैं । लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है, परंतु जिस तरह से मुख्यमंत्री के क्षेत्र में हत्याएं हो रहीं है वह काफी शर्मनाक और चिंताजनक है ।”

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *