Menu Close

मलकापूर (जिला कोल्हापुर) में श्री गणेशमूर्तियों का १०० प्रतिशत बहते पानी में विसर्जन !

‘आदर्श गणेश विसर्जन अभियान’

मलकापुर : यहां सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा प्रबोधन करने से सभी श्रीगणेशमूर्तियों का बहते पानी में विसर्जन किया गया। पिछले २ वर्षों से ऐसा अभियान चलाया जा रहा है एवं इसे भक्तोंद्वारा उत्स्फूर्त प्रतिसाद भी मिल रहा है !

इस अभियान के समय घाट पर मूर्ति को दान में मांगनेवाले युवक नहीं आए। उसी प्रकार निर्माल्य के संदर्भ में भी प्रबोधन करने के पश्चात भक्तों ने निर्माल्य भी नगरपालिकाद्वारा रखे गए कुंडों में डालने की अपेक्षा उन्होंने उसे बहते पानी में ही विसर्जन किया। केवल १० से १२ भक्तों ने निर्माल्य कुंड में निर्माल्य डाला।

विशेष : इस अवसर पर एक भक्त ने ‘मूर्ति का नदी के पानी में विसर्जन करो’, ऐसा प्रबोधन करनेवाली सनातन की साधिका श्रीमती राजश्री मगर से विवाद किया; परंतु श्रीमती मगर ने स्पष्ट रूप से प्रबोधन करने के पश्चात वह भक्त चला गया !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *