Menu Close

आध्यात्मिकता भारत की बडी ताकत है ! – वैंकेया नायडू

हैदराबाद : उप-राष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने खैराताबाद के प्रसिध्द गणेश पंडाल में आज (सोमवार) पूजा अर्चना की । पूर्व केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय और अन्य भाजपा नेता भी इस मौके पर उपस्थित थे । खैराताबाद का गणेश पंडाल श्रद्धालुओं के बीच काफी लोकप्रिय है ।

हमारी ताकत आध्यात्मिकता

इस अवसर पर नायडू ने कहा कि, आध्यात्मिकता भारत की प्रमुख ताकतों में से एक है । उन्होंने याद किया कि, कैसे प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बालगंगाधर तिलक ने स्वतंत्रता से पहले के दौर में ब्रिटिश शासन के विरोध में संघर्ष में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश से गणेश चतुर्थी को एक बड़े लोक कार्यक्रम के तौर पर मनाने की शुरूआत की थी ।

उप राष्ट्रपति ने कहा कि, उन्होंने सभी के कल्याण और देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की है । हैदराबाद में २५ अगस्त को धूमधाम से शुरू हुआ विनायक चविथि उत्सव कल गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ समाप्त होगा ।

संदर्भ : झी न्युज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *