Menu Close

बांग्लादेश : हिन्दू मुख्य न्यायाधीश ने कहा, पाकिस्तान बन रहा है देश !

बांग्लादेश के उच्चतम न्यायालय के साथ विवाद के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश की तुलना पाकिस्तान से करने को लेकर आज प्रधान न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिन्हा की आलोचना की है साथ ही उन पर देश का अपमान करने का आरोप लगाया। इस मुस्लिम बहुसंख्यक देश में सिन्हा उच्चतम न्यायालय के प्रथम हिन्दू प्रधान न्यायाधीश हैं। न्यायमूर्ति सिन्हा ने पाकिस्तान के शीर्ष न्यायालय द्वारा वहां के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पद से हटाए जाने का उल्लेख करते हुए कल कहा था कि, बांग्लादेश की न्यायपालिका काफी संयम रही है ।

सिन्हा ने न्यायालय में सुनवाई के दौरान कहा था, ‘‘हम बहुत बहुत धैर्यवान हैं। पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री को हटा दिया। क्या इस पर कोई आलोचना हुई ? नहीं ।’’ सिन्हा की टिप्पणी पर हसीना ने कहा कि, यह स्वीकार नहीं किया जा सकता कि, पाकिस्तान के मामले को बांग्लादेश में धमकी के तौर पर उपयोग किया जाए। हसीना ने सिन्हा का नाम लिए बगैर कहा, ‘पाकिस्तान से तुलना करना बहुत अपमानजनक चीज है जो बर्दाश्त लायक नहीं है।’

संदर्भ : जनसत्ता

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *