Menu Close

स्वयं में अंतर्भूत श्री दुर्गातत्त्व जागृत करने के पश्चात एक भी हिन्दू युवती ‘लव्ह जिहाद’ का शिकार नहीं होगी ! – श्रीमती राजश्री तिवारी, हिन्दू जनजागृति समिति

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं

पुणे : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के सरचिटणीस श्रीमती माधवी शर्मा ने ४ जुलाई के दिन महिलाओं के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती राजश्री तिवारी संबोधित कर रही थी।

श्रीमती राजश्री तिवारी

अपने संबोधन में उन्होंने ऐसा प्रतिपादित किया कि, ‘वर्तमान में धर्माचरण के अभाव के कारण परिवार व्यवस्था ढल चुकी है, अतः अनेक हिन्दू युवतियां पाश्चात्त्य संस्कृति की अधीन हुई हैं। दूसरी ओर धर्मांध, हिन्दू युवतियों को प्रलोभन दिखाकर जाल में फंसा रहे हैं। यदि युवतियां तथा महिलाएं साधना कर स्वयं में अंतर्भूत श्री दुर्गातत्त्व जागृत करें, तो एक भी हिन्दू युवती ‘लव्ह जिहाद’ का शिकार नहीं होगी !

यदि युवतियों ने हिन्दू धर्म का अभ्यास कर उसीके अनुसार आचरण किया, तो आज भी परिवार व्यवस्था अखंड रह सकती है !’

इस अवसर पर उद्योजिका श्रीमती मंजुश्री वैद्य ने ‘करियर’के संदर्भ में मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा शहर उपाध्यक्षा श्रीमती अंजली कुलकर्णी, महासंघ की श्रीमती लता दवे के साथ २०० से भी अधिक महिलाएं उपस्थित थी।

क्षणिका – कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात अनेक युवतियों ने अपनी शंकाओं निरसन करा कर एक स्वसंरक्षण प्रशिक्षण वर्ग की मांग की।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News