Menu Close

हिन्दुत्व के कार्य को साधना के प्रयासों से कैसे जोड़ें, यह सीखना यही इस शिविर का उद्देश्य ! – पू. डॉ. चारुदत्त पिंगळे, राष्ट्रीय मार्गदर्शक, हिन्दू जनजागृति समिति

रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन के आश्रम में हिन्दू जनजागृति समिति के ‘कार्य एवं संघभाव वृद्धि’ कार्यशाला को आरंभ !

रामनाथी : पृथ्वी पर के सब से बडे तीर्थक्षेत्र के समान सनातन के रामनाथी आश्रम में हो रहे हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय शिविर का लाभ उठाने का अवसर मिलना समिति के कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है !

ईश्वर को जो अपेक्षित है, वह समझ में लेकर हमें स्वयं के स्वभावदोष एवं अहं दूर करने चाहिए। आदर्श साधक एवं हिन्दुत्व के प्रतीक बन कर समाज में कैसे कार्य करें; अर्थात कार्य को साधना के प्रयासों से कैसे जोडें, यह सीखना यही इस शिविर का उद्देश्य है ! हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक पू. डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी ने शिविर का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए ऐसा प्रतिपादित किया।

हिन्दू जनजागृति समिति के ‘कार्य एवं संघभाव वृद्धि’ इस शिविर का आरंभ शंखनाद एवं भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में श्लोक अर्पण कर किया गया। २२ से २४ जून की कालावधि में यह शिविर संपन्न होगा। २२ जून को ‘हिन्दू राष्ट्र स्थापित करने हेतु धर्माभिमानी तथा अधिवक्ताओं को कार्य से जोडने में आनेवाली बाधाएं एवं उस पर उपाय’, तथा ‘राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन में आनेवाली बाधाएं एवं उसकी आगामी दिशा’ आदि विषयों पर चर्चा की गई। इस शिविर में २३२ शिविरार्थी सम्मिलित हुए हैं।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *