Menu Close

Video : लंदन में पाकिस्तानी फैंस ने सौरव गांगुली के साथ की बदसलूकी

रविवार १८ जून को चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल से पहले एख वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की कार को चारों ओर से घेर लिया। गांगुली की कार को घेर इन पाकिस्तानी प्रशंसक ने उन्हें पाकिस्तान के झंडे दिखाते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इन प्रशंसक से गांगुली की कार को चारों ओर से इस कदर घैर रखा है कि उसे चलाना मुश्किल हो रहा है। पाकिस्तानी प्रशंसक की इस हरकत के बावजूद भी सौरव ड्राइविंग सीट पर बैठ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

बंगाल टाइगर के नाम से मशहूर सौरव गांगुली के साथ पाकिस्तानी प्रशंसक की बुराई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आइ सपोर्ट नरेंद्र मोदी नाम के फेसबुक पेज से पोस्ट किया गया है। इस पेज पर ये वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘पाकिस्तानियों ने सौरव गांगुली को घेरा, पाकिस्तान के झंडे से कार साफ की ! भारत माता की जय।’ वहीं इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। जहां कुछ लोग लिख रहे हैं कि, झंडा किसी भी देश का हो उसे सम्मान देना चाहिए तो वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो लिख रहे हैं कि, चलो इन पाकिस्तानियों का झंडा किसी की गाडी साफ करने के काम तो आया।

स्त्रोत : जनसत्ता

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *