१. शासन अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करें; इस संदर्भ में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान को समाजद्वारा उदंड प्रतिसाद !
शासन की ओर से अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य को प्रारंभ हो, इस मांग का ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजा जानेवाला है। इसके अंतर्गत केरल के एर्नाकुलम जिले में श्रीरामनवमी के अवसर पर एक मंदिर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। समिति के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में इस अभियान की जानकारी देनेवाले ए-३ आकार के प्लाकार्ड लगाए थे। उनपर अंकित विषय को पढकर लोग स्वयंस्फूर्ति से श्रीराममंदिर निर्माण के संदर्भ में सिद्ध किए गए ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर रहे थे तथा अपने परिजनों को भी हस्ताक्षर करने के लिए कह रहे थे। लोगोंद्वारा इस अभियान को अच्छा प्रतिसाद प्राप्त हुआ।
२. प्रभु श्रीराम का पूजन एवं उपासना का शास्त्र विशद करनेवाले समिति निर्मित व्हॉट्स-अॅप व्हिडिओ को इंटरनेट वाहिनी की ओर से प्रसिद्धि !
श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में समितिद्वारा निर्मित प्रभु श्रीराम का पूजन एवं उपासना का शास्त्र विशद करनेवाले मलयालम भाषिक व्हॉट्स-अॅप व्हिडिओ की आर्षा टी.वी. नामक एक इंटरनेट वाहिनी की ओर से अच्छी प्रसिद्धि की गई।
३. ‘रामराज्य’ के संदर्भ में सोशल मीडियाद्वारा प्रसार
श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में सोशल मीडिया पर प्रसार की दृष्टि से ‘रामराज्य’ के संदर्भ में व्हॉट्स-अॅप पर एक ‘डीपी’ बनाया गया था। समिति के कार्यकर्ताओं ने उसे स्थानीय भाषा में भाषांतरित किया। इस ‘डीपी’ के प्रसार हेतु हिन्दुत्वनिष्ठों ने क्रियाशील सहभाग लिया। कुछ हिन्दुत्वनिष्ठों ने उसे अपने व्यक्तिगत व्हॉट्स-अॅप एवं फेसबुक के ‘प्रोफाईल पिक्चर’ के रूप में रखा !
– कु. प्रणिता सुखटणकर, केरल
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात









