Menu Close

काबुल में आतंकवादी आक्रमण के बाद अफगानिस्तान ने पाक के साथ होनेवाले क्रिकेट मैच रद्द किए

एक इस्लामी राष्ट्र एेसा निर्णय ले सकता है, तो भारत क्यों नहीं लेता ? – सम्पादक, हिन्दूजागृति

काबुल – अफगानिस्तान ने बम धमाके के बाद पाकिस्तान से प्रस्तावित ‘घरेलू तथा बाहरी’ क्रिकेट मुकाबले रद्द कर दिए हैं। अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी ने धमाकों में इस्लामाबाद का हाथ होने की बात कही है। इसके बाद ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने यह निर्णय किया है।

पाकिस्तान को इस साल के अंत में काबुल में अपना पहला ट्वेंटी२० मैच खेलना था। काबुल में जुलाई या अगस्त में होने वाले मुकाबले के बाद पाकिस्तान में एक मैच खेला जाना था और एक पूर्ण सीरीज खेलने की भी योजना थी। काबुल में हुए ट्रक बम धमाके के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने कड़े शब्दों में बयान जारी करते हुए मैचों को रद्द कर दिया है, इसमें कम से कम ९० लोगों की मौत हो गई थी।

अफगान बोर्ड ने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ इस तरह से सभी तरह के क्रिकेट मैचों और पारस्परिक संबंधों को रद्द करता है।’

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *