Menu Close

वाराणसी में ‘राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन’ !

आंदोलन में सम्मिलित धर्माभिमानी हिन्दू

वाराणसी : यहां के शास्त्रीघाट, वरुणापुल में हाल ही में हिन्दुत्वनिष्ठ संघटनोंद्वारा ‘राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन’ किया गया। इसमें अधिवक्ता श्री. कमलेशचंद्र त्रिपाठी, श्री. विजय यादव, हिन्दू जागरण मंच के श्री. रवी श्रीवास्तव, श्री. शुभम मिश्रा, आंतरराष्ट्रीय हिन्दू सेना के जिलाध्यक्ष श्री. पंकजकुमार सिंह, श्री. अनिल सिंह (सोनु), हिन्दू युवा शक्ति के अध्यक्ष श्री. निर्भय सिंह, श्री. संतोषकुमार दुबे, श्री. प्रदीप चौबे, श्री. कर्ण सिंह, श्री. चित्रांश चौरसिया, सनातन के साधक एवं हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए थे।

आंदोलन के पश्‍चात प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री एवं विदेशमंत्री को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

आंदोलन में रखी गई विविध मांगें . . .

१. श्रीरामजन्मभूमिपर हिन्दुओं को निरंतर पूजा-अर्चना करने की अनुमति मिलें !

२. देश में घुसपैठ कर अवैधरूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों को तुरंत देश बाहर करें !

३. भारतपर विविध परकीय आक्रमकोंद्वारा किए गए आक्रमणों के पश्‍चात उनके नाम शहर, गांव, इमारतें आदि को दिए गए हैं। उनको बदलकर उनको प्राचीन एवं भारतीय नाम दिए जाएं !

क्षणचित्र

१. इस अवसरपर हिन्दू जागरण मंच के श्री. रवी श्रीवास्तव ने धर्मशिक्षा का महत्त्व विशद कर धर्मशिक्षा वर्ग की आवश्यकता पर बल दिया।

२. हिन्दू युवा शक्ति के अध्यक्ष श्री. निर्भय सिंह ने अगले आंदोलन के समय हरएक को अपने साथ ४-५ धर्मप्रेमियों को लेकर आने का आवाहन किया।

२. स्थानीय प्रसारमाध्यमोंद्वारा इस आंदोलन को सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ। दैनिक जागरण, अमर उजाला, खबर विजन, गांडीव, काशीवार्ता, ज्ञानशिखा टाईम्स, साथ ही एस टीव्ही एवं के टीव्ही के प्रतिनिधी आंदोलनस्थल पर समाचार संकलन हेतु उपस्थित थे। दैनिक हिन्दूस्थान टाईम्स के संवाददाताद्वारा दूरभाष कर आंदोलन की जानकारी ली गई।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News