हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से प्रथमोपचार प्रशिक्षण कार्यशाला

रायगढ : हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से वशेणी के श्री राधाकृष्ण मंदिर में प्रथमोपचार प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई थी। ५० तक महिलाओं ने इसका लाभ उठाया। शिविर के लिए ५० महिला एवं पुरुष वर्ग उपस्थित था।
‘प्रथमोपचार प्रशिक्षण समय की आवश्यकता’ एवं ‘प्रथमोपचार के लिए आवश्यक गुण’ इस विषय पर कु. आरती म्हात्रे ने मार्गदर्शन किया तथा कु. हेमलता दिवेकर ने ‘प्रथमोपचार पेटी’ के संदर्भ में जानकारी दी।
‘मर्माघात होने के कारण एवं उसके संकेत’ इस संदर्भ में तात्विक जानकारी श्रीमती भालेराव ने तथा ‘जख्म एवं जख्म पर आवश्यक प्रथमोपचार’ इस विषय पर आधुनिक वैद्या कु. अदिति भालेराव ने मार्गदर्शन किया । कार्यशाला के अंतिम सत्र में प्रथमोपचार के प्रात्यक्षिक दर्शाए गए।
क्षणिकाएं
१. कु. प्रीती गावंड ने गांव में प्रथमोपचार प्रशिक्षणवर्ग आयोजित करने की सिद्धता दर्शाई !
२. श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति, खालची आळी (गली) ग्रामस्थों की ओर से शिविर के लिए तथा समितिद्वारा धर्मशिक्षा वर्ग आयोजित करने हेतु मंदिर उपलब्ध करा दिया गया !
३. शिविर के लिए दादर बेडी एवं वशेणी के धर्मशिक्षावर्ग की महिलाएं भी सम्मिलित हुई थी !
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








