Menu Close

इस्लामिक स्टेट में भर्ती हुए आरिफ माजिद के खिलाफ आरोप-पत्र दायर

मुंबई : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को एक विशेष अदालत में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में भर्ती हुए और गिरफ्तार किए गए आरिफ माजिद के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया है। एनआईए के एक अधिकारी ने यह सूचना दी। अधिकारी ने कहा कि आठ हजार पन्नों का आरोप पत्र, सात खंड़ों में है जिसमें गवाहों के बयान, चैट रूम्स में बातचीत, मोबाइल फोन के रिकॉर्ड आदि शामिल हैं।

इसी साल जनवरी में एक स्थानीय अदालत ने एनआईए को अनुमति दी थी कि वे माजिद द्वारा स्काइप और टैंगो एप के माध्यम से हुई उसकी बातचीत का विवरण दोनों कंपनियों के मुख्यालय से मांगे। गौरतलब है कि कल्याण से २३ वर्षीय युवक इराक की यात्रा के बाद २८ नवंबर को मुंबई आया था जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। वह पिछले साल २३ मई को अपने दोस्तों के साथ बगदाद चला गया था। माजिद के तीन अन्य दोस्त अभी भी लापता हैं।

आईएस ने इराकी पत्रकार को फांसी दी

आईएस ने इराक के पत्रकार फेरास यासिन को मंगलवार रात को धर्म छोड़ने के आरोप में फांसी दे दी। आतंकियों ने यासिन के परिवार को उसकी अंत्येष्टि करने से भी रोक दिया। आतंकियों ने यासिन को मध्य अप्रैल में उसके घर से अगवा कर लिया था।

स्त्रोत: नईदुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *