Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति की सफलता :’बेवकूफ डॉट कॉम’ द्वारा हिन्दू देवता एवं संतोंका अनादर करनेवाले टी-शर्ट हटाए गए !

हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा भेजे गए निषेधपत्र का परिणाम !

हिन्दुओ, इस सफलता के लिए भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में कृतज्ञता व्यक्त करें !

bewakoof

मुंबई : हिन्दू जनजागृति समिति के सुझाव की ओर ध्यान देकर ‘बेवकूफ डॉट कॉम’ नामक इस संकेतस्थल ने हिन्दू देवताओंका अनादर करनेवाले टी-शर्ट हटा लिए हैं, साथ ही हिन्दुओंकी धार्मिक भावना आहत होने के कारण प्रकट रूप से क्षमा मांगने की सिद्धता भी व्यक्त की है। इस संदर्भ में समिति ने उन्हें धन्यवाद दिए हैं।

‘बेवकूफ डॉट कॉम’ संकेतस्थल पर हिन्दू देवता एवं संतोंका अनादर करनेवाले टी-शर्ट का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है, कुछ धर्माभिमानी हिन्दुओंने हाल ही में यह बात हिन्दू जनजागृति समिति के निदर्शन में लायी थी।

हिन्दू जनजागृति समिति ने ‘बेवकूफ डॉट कॉम’ को संगणकीय पत्र (ईमेल) भेज कर यह विनती की कि उनके संकेतस्थलद्वारा विक्रय किए जानेवाले टी-शर्ट के कारण हिन्दू देवताओंका अनादर हो रहा है। अतः कृपया उन्हें संकेतस्थल से हटाएं।
……………………………………………………………………………………………………………..
विस्तृत जानकारी के लिए देखिये –
‘Bewakoof.com’ removes T-shirts denigrating Hindu Deities and Saints
……………………………………………………………………………………………………………..

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News