Menu Close

हैंडसम जिहादी ब्रिटिश लडकियों को देंगे झांसा !

चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

muslim_girlनई दिल्ली: ब्रिटिश मुस्लिम महिलाओं को झांसा देने के लिए हैंडसम जिहादी लड़ाकों को इस्तेमाल किया जा सकता है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक एक पूर्व महिला चरमपंथी ने कहा कि ब्रिटेन काफिर (गैर इस्लामिक) देश है और इसने कई मुस्लिमों की हत्या की है और हमारा दुश्मन है। प्रेग्नेंट हुईं ISIS में शामिल ऑस्ट्रिया की जिहादी टीनएजर्स, वापस घर लौटना चाहती हैं।

इस पूर्व चरमपंथी ने कहा, ‘एक टीनएजर के तौर पर देखने के लिए मुझे खूबसूरत लड़के चाहिए थे। यूट्यूब के जितने भी वीडियो देखिए जिहादी बहुत हैंडसम होते हैं।’ यह महिला जब १६-१७ वर्ष की थी तब उससे पहली बार जिहादी लड़ाकों ने संपर्क किया था। मुझे उस आदमी ने फेसबुक पर मैसेज किया था कि ‘आप बहुत अट्रैक्टिव हैं। ‘ मैसेज में मुझे लिखा गया था, ‘अब ये खूबसूरती छिपाने का समय आ गया है क्योंकि ये बहुत कीमती है।’

इस तरह से मुझे लक्ष्य बनाया गया। इस महिला ने बताया कि मुझे कहा गया था कि अगर मैं ये सब नहीं मानूंगी तो मुझे जहन्नुम जाना पड़ेगा। महिला के मुताबिक, ‘ये ऐसा था कि मैं उसके मरने से पहले उसके साथ रहूं और फिर जब वो एक शहीद की तरह मरे तो मैं उसे जन्नत में मिलूं।’

स्त्रोत: आजतक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *