Menu Close

दिल्ली में विस्फोट करने की साजिश रचने वाला इण्डियन मुजाहिद्दीन का आतंकी ATS की हिरासत में

कार्तिक कृष्ण पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६

जोधपुर (राजस्थान) – प्रदेश तथा दिल्ली में बम विस्फोट करने की राजस्थान में साजिश रचने वाले इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के दो आतंकियों तहसीन अख्तर उर्फ मोनू तथा जिया उर्र रहमान  उर्फ वकास को मंगलवार को राजस्थान एसटीएस की टीम ने हिरासत में लिया है। दोनों को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने जोधपुर में एटीएस को सौंपा। दोनों को बुधवार को स्थानीय कोर्ट में पेश कर एटीएस रिमांड पर लेगी। यहां प्रतापनगर पुलिस थाने में दर्ज मामले में एटीएस को उनसे इन्वेस्टिगेशन करना था। इसके बाद दोनों के खिलाफ एटीएस पूरक चार्जशीट पेश करेगी।

मोनू व वकास राजस्थान आए थे

गत वर्ष 29 अगस्त को यासीन भटकल तथा अरशदुल्लाह उर्फ हड्डी के पकड़े जाने के बाद मोहम्मद तहसीन अख्तर उर्फ मोनू तथा वकास राजस्थान आए थे। जयपुर, जोधपुर तथा सीकर में आईएम का मॉड्यूल तैयार करने में दोनों का अहम रोल था। मोनू जोधपुर में सोमानी कॉलेज के पास किराए के कमरे में रहा था। यह कमरा जोधपुर के शाकिब अंसारी ने दिलाया था, जो इन दिनों न्यायिक अभिरक्षा में है।  दोनों ने जोधपुर व जयपुर में आतंकियों को आईईडी तथा बम बनानेे की ट्रेनिंग दी थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल तथा राजस्थान पुलिस की एटीएस ने संयुक्त ऑपरेशन में गत 22 व 23 मार्च दोनों के अलावा तीनों शहरों से दर्जन भर आईएम के आतंकियों को गिरफ्तार कर बम ब्लास्ट की साजिश को विफल किया था।

इनके खिलाफ यहां प्रतापनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में गत 18 सितंबर को एटीएस दस आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट पेश कर चुकी है, जबकि मोनू व वकास से पूछताछ नहीं होने के कारण चार्जशीट पेश नहीं हो सकी थी। अब दोनों के खिलाफ एटीएस पूरक चार्जशीट पेश करेगी।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *