Menu Close

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) – अब फेसबूक पर सामने आया ‘लव जिहाद’ का मामला

कार्तिक कृष्ण पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६

बिजनौर (एसएनएन): फेसबुक पर हसीन सपनों का जाल बुनकर लड़कियों को फांसनेवाले एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी की पहचान कलीम के रूप में हुई है। हालांकि कलीम अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है। पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

मीली जानकारी के मुताबिक कलीम अमरोहा के ढक्का गांव का रहनेवाला है। उसने सोशल नेटवर्किंग साइट पर Facebook पर अपना अकाउंट पवन चौधरी के नाम से बना रखा है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब अपने घर से भागी एक लड़की को पुलिस ने बरामद किया। लड़की 22 सितंबर को अपने घर से फरार हो गई जिसे सोमवार को पुलिस ने बरामद किया। मामले में जांच अधिकारी विकास यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जांच के दौरान पाया गया कि लड़की फेसबुक पर एक युवक के संपर्क में थी। लड़की ने बताया कि उसने उस युवक से दिल्ली में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है।

कानपुर और देहरादून की कुछ लड़कियों को भी इस युवक ने इसी तरह धोखा दिया था। इन लड़कियों ने भी पुलिस से शिकायत की है। एक लड़की ने बताया कि इस युवक ने स्पेन की एक युवती से भी शादी की थी और उससे 20 लाख रूपये लूट लिए थे। फिलहाल पुलिस ने कलीम के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी हेतु उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

स्त्रोत : श्री न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *