Menu Close

गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण के लिए भारत देगा ४० लाख डॉलर का सहयोग

कार्तिक कृष्णपक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६

काहिरा : इजरायल के साथ युद्ध के कारण तबाह हुई गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण के लिए भारत 40 लाख डॉलर का योगदान देगा।  गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण के लिए 5.4 अरब की मदद का संकल्प वैश्विक दानदाताओं ने लिया है।

 

नॉर्वे के विदेश मंत्री बोर्ज ब्रेंडे ने कहा कि विभिन्न देशों के दानदाताओं ने गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण के लिए 5.4 अरब डॉलर देने का संकल्प लिया है। मिस्र और नॉर्वे द्वारा सह-आयोजित किए गए इस सम्मलेन के बाद जारी बयान में ब्रेंडे ने कहा कि भागीदारों ने लगभग 5.4 अरब डॉलर (के सहयोग) का संकल्‍प लिया है।

विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव संदीप कुमार ने घोषणा की है कि भारत ने गाजा की मदद के लिए 40 लाख डॉलर की मदद देने का संकल्प रविवार को लिया। इस सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले कुमार ने कहा कि काहिरा सम्मेलन के उद्देश्यों पर शीघ्र अमल फलस्तीन एवं इस्राइल के बीच संघर्ष विराम पर बनी मौजूदा समझ को मजबूत करने में महत्वपूर्ण होगा।

स्त्रोत : न्यूज इण्डिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *